फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अंबेडकरनगर में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों की बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत

अंबेडकरनगर में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों की बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत

Mon, 05 Oct 2026 03:52 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:52 PM IST
अंबेडकरनगर में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों की बाइक की टक्कर से व्यापारी की मौत
अंबेडकरनगर में आलापुर क्षेत्र के गडडगवा चौराहे के पास सोमवार दोपहर मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों की भिड़ंत संतकबीरनगर के मूंगफली व्यवसायी महेंद्र की बाइक से हो गई। बदमाशों की रफ्तार अधिक होने के चलते व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक बदमाश भी घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया। इनमें एक के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। इस बीच एक बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आलापुर के बरमसापुर के सलिल मौर्य बाइक से गडडगवा चौराहे के पास किसी काम से गए थे। इसी बीच दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने इन पर असलहा तान दिया और मोबाइल लूटकर बिड़हर घाट की ओर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर लुटेरों की बाइक सामने से आ रहे महेंद्र निवासी शनिचरा बाजार धनघटा रामनगर की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद तीनों बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे महेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। वहीं बदमाश विजय कुमार (18) निवासी हरिवंशपुर थाना पौली, संतकबीरनगर भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अन्य चार बदमाश भागने लगे। इस पर ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा कर तीन अन्य को दबोच लिया जबकि एक अन्य भाग निकलने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाशों में से एक के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। सूचना पर सीओ जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी शशांक शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां से तीन बदमाशों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई जबकि घायल का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहराइच के युवक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचा घर को बिलख उठे घरवाले

05 Oct 2026

गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर फिरोजपुर में हुआ विशेष ड्रोन शो

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

05 Oct 2026

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, परिवार के चार लोग घायल

05 Oct 2026

रायबरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, मैदान में गिरकर बेहोश

05 Oct 2026
विज्ञापन

कुल्लू में रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी ‘एक शाम पंछी के नाम’, केआर पंछी को मिला ‘सूत्रधार कला रत्न सम्मान’

05 Oct 2026

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन

विज्ञापन

मंडी: नौ मील में अब डबल पिलर पर बनेगा वाया डक्ट ब्रिज, NHAI ने सिंगल पिलर डिजाइन पर जताई आपत्ति

05 Oct 2026

अमृतसर में जीआरपीएफ जवान पर फायरिंग

05 Oct 2026

कांगड़ा: वीकेंड पर बिना मैच के भी दर्शकों से गुलजार हुआ धर्मशाला स्टेडियम, पर्यटकों की भीड़ से ठेले वालों की चांदी

05 Oct 2026

परौर में सालाना सत्संग संपन्न, डेढ़ लाख संगत ने सुने हुजूर जसदीप सिंह गिल के प्रवचन; पठानकोट-मंडी हाईवे पर लगा जाम

05 Oct 2026

लखनऊ में बढ़ता जा रहा गोमती का जलस्तर, फैजुल्लागंज क्षेत्र में कॉलोनी में बढ़ा पानी

05 Oct 2026

गुरुहरसहाए में रिटायर्ड सूबेदार का गांव पहुंचने पर ढोल-ढमाकों के साथ हुआ स्वागत

एक दिन में तीन एनएमजी रैक लोड कर फिरोजपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू

बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन

राजस्थान: बस से अचानक उठा धुआं, फिर भड़की आग; 13 यात्रियों ने समय रहते बचाई जान

05 Oct 2026

उज्जैन: दशमी पर भस्म से सजे बाबा महाकाल, भांग से बनाया चंद्रमा और ॐ; दिव्य स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

05 Oct 2026

दिल्ली में वायरल गर्ल नीशू ने भी लगाया पिटाई का आरोप

04 Oct 2026

वर्ल्ड स्किल कॉम्पीटिशन: खंडवा के कोविद ने जीता रजत, अब पीएमओ से आया बुलावा; भारत को मिले 20 एक्सीलेंस अवार्ड

04 Oct 2026

कानपुर: अन्नू अवस्थी ने देव यात्रा निकाली, राजनीति की मन्नत मानी

04 Oct 2026

कानपुर: डॉ. गीता मिश्र स्मृति संगीत समारोह का हुआ आयोजन, तबला और गिटार के साथ कथक-भरतनाट्यम ने बांधा समां

04 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

04 Oct 2026

चरखी दादरी अनाज मंडी पहुंचे जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, बाजरा खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश

04 Oct 2026

कानपुर: जेठ के गाली देने पर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

04 Oct 2026

कानपुर: हाईवे पर ट्रकों का बेतरतीब तरीके से खड़ा होना बड़े हादसों को दे रहा दावत

04 Oct 2026

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

04 Oct 2026

चंबा में 'उड़नपरी' सीमा का जोरदार स्वागत

04 Oct 2026

जेएनयू में अनशन-धरने का सियासी रण शुरू

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed