{"_id":"6a8c581ddfa0ff373101aca7","slug":"video-wife-spoke-to-husband-on-the-phone-after-donating-kidney-at-sn-medical-college-agra-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किडनी देने के बाद पत्नी ने की पति से फोन पर बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किडनी देने के बाद पत्नी ने की पति से फोन पर बात
किडनी दी है, जाने कैसे होंगे। इसी पसोपेश में मीना के तीन दिन गुजरे। सोमवार को डॉक्टरों ने वीडियोकॉल पर पति का मुस्कुराता चेहरा देखा...ठीक तो हैं आप। इतना कहते ही मीना की आंखें छलक पड़ी। दो मिनट तक बात कर मीना को तसल्ली हुई। उन्होंने प्रभु और डॉक्टरों का आभार जताया। हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी महेंद्र कुशवाहा की 22 अगस्त को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। इनको पत्नी मीना कुशवाहा ने किडनी दान की। इसके बाद से दोनों ही एसएन के आइसोलेट वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को चिकित्सकों ने पति-पत्नी की फोन पर वीडियोकॉल कर बात कराई। इसमें एक-दूसरे का हाल जाना। इनके पिता पप्पू सिंह ने भी बेटे से बात की है और बताया कि उसकी हालत ठीक है। किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि मरीज की किडनी समेत अन्य जांच कराई हैं, सभी ठीक आई हैं। यूरिन भी बनने लगा है। तरल भोजन भी दिया गया है। मरीज बैठने भी लगा है। दो सप्ताह बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 12 मरीज पंजीकृत हैं। इनमें से अगले चरण में दो मरीजों की एक बार में ही ट्रांसप्लांट कराया जाएगा। राजाखेड़ा के दीपक (32) का किडनी ट्रांसप्लांट होगा। इसको इनके पिता राजवीर सिंह किडनी देंगे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दो मरीजों की चिकित्सकीय फाइल तैयार करने के बाद टीम को बुलाया जाएगा। टीम सितंबर के अंतिम सप्ताह में आएगी। इस बार दो मरीजों का ट्रांसप्लांट कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।