{"_id":"698c3c26bc9c0661e10f1df2","slug":"video-warning-to-engineers-on-negligence-in-monitoring-construction-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निर्माण की निगरानी में लापरवाही पर अभियंताओं को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निर्माण की निगरानी में लापरवाही पर अभियंताओं को चेतावनी
आगरा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखने के लिए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने मंगलवार को लोहा मंडी और ताजगंज जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियंताओं को चेतावनी देते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और कमी मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। निर्माण स्थलों पर सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के साथ ही धूल और मलबे से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पानी का नियमित छिड़काव व अन्य प्रदूषण रोधी उपाय करने को कहा। यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए यातायात और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जीवेक, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल और मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।