{"_id":"6aad0483f96c93908d06fa79","slug":"video-traveling-from-agra-to-jabalpur-haridwar-and-delhi-will-become-easier-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा से जबलपुर, हरिद्वार और दिल्ली का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा से जबलपुर, हरिद्वार और दिल्ली का सफर होगा आसान
आगरा। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। आगरा कैंट से यात्री हरिद्वार, हापुड़, मेरठ, दिल्ली, मथुरा, ग्वालियर, झांसी और जबलपुर तक सफर कर सकेंगे। दोनों ट्रेनों के पांच-पांच फेरे होंगे।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 01703 जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी। यह आगरा कैंटपर सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी और 4:25 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01704 हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। यह आगरा कैंट रात 1:40 बजे पहुंचेगी और 1:45 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 01707 जबलपुर-निजामुद्दीन स्पेशल 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक शनिवार को चलेगी। आगरा कैंट सुबह 9:35 बजे आकर 9:40 बजे जाएगी। वापसी में 01708 निजामुद्दीन-जबलपुर रविवार को आगरा कैंट रात 8:30 बजे आएगी और 8:35 बजे रवाना होगी। इससे त्योहार पर दिल्ली, मथुरा और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।