{"_id":"6ae84d5c9c66dd3c6e0a008d","slug":"video-tourists-from-england-visited-jarar-impressed-by-indian-rural-culture-and-food-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भारतीय ग्रामीण संस्कृति एवं खान-पान से प्रभावित हुए जरार भ्रमण पर निकले इंग्लैंड के पर्यटक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भारतीय ग्रामीण संस्कृति एवं खान-पान से प्रभावित हुए जरार भ्रमण पर निकले इंग्लैंड के पर्यटक।
बाह। चंबल सफारी, होलीपुरा की हवेलियां एवं बटेश्वर के मंदिर देखने के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति, खान-पान एवं परंपराएं लुभाने लगी हैं। रविवार को जरार भ्रमण पर निकले इंग्लैंड के पर्यटक होली चौराहे पर पहुंचे तो कढ़ाई में बनती लच्छेदार और मलाईदार रबड़ी को देख कर उनके पैर ठिठक गये। अपने गाइड प्रदीप जैन से रबड़ी के बारे में जाना और स्वाद लेना नहीं भूले। यहीं पर उन्होंने कुल्हड़ में चाय पी, जलेबी खाई। जेनिफर, एनी, मेल्कम, एलिश तारीफ करते हुए आगे बढ़े तो घूमते चाक पर बनते हुए दीये देख कर ठिठके। गाइड प्रदीप जैन एवं गजेन्द्र सिंह डांगर ने उन्हें बताया कि दीपावली पर घर को रोशन करने के लिए दीये बनाए जा रहे हैं। लक्ष्मी और गणेश की पूजा में दीये जलाए जाएंगे। ग्रामीण संस्कृति को करीब से देख कर बेहद उत्साहित दिखे पर्यटकों ने तस्वीरें अपने कैमरों में कैद की। लौटे तो रास्ते में तिरपाल पर बाजरा सूखता हुआ देखा तो फोटो खींचने लगे। गाइड ने बताया कि अन्नश्री में बाजरा शामिल है। सर्दियों में स्थानीय लोग सरसों का साग और बाजरे की रोटी का जायका लेते हैं। बाजरा के आटे में तिल की टिक्की बनाकर खाते हैं। देशी खान-पान के बारे में जानकर खूब प्रभावित हुए। दोनों गाइडों ने बताया कि चंबल सफारी एवं बटेश्वर के मंदिर देखने आए थे। जरार में ग्रामीण संस्कृति और परिवेश ने उन्हें खूब प्रभावित किया है।
बेटियां बोली, वेलकम इन इंडिया, ली सेल्फी, चहके विदेशी मेहमान- जरार भ्रमण के दौरान गलियों में बेटियों नेंसी, राधिका, बिट्टो, अंशू, कोमल आदि ने पर्यटक दल का वेलकम इन इंडिया बोल कर अपनी ओर ध्यान खींचा। पर्यटक दल रुका तो बेटियों ने उनके साथ सेल्फी ली। बेटियों से घुली मिली जेनिफर, एनी ने छोटे बच्चों के साथ हाथ मिलाया। छोटे बच्चों ने भी हेलो बोल कर उनका स्वागत किया। चाक पर दीये बना रहे रामदास के परिवार की बच्ची को अपने पास बुलाया और उससे हाथ मिलाया। बच्चों से मिले अपनेपन से विदेशी सैलानी बेहद रोमांचित दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।