{"_id":"6ab790343e1b3a96260814a8","slug":"video-three-injured-in-a-clash-and-scuffle-over-moving-a-tractor-in-undera-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उन्देरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर झगड़ा मारपीट तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उन्देरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर झगड़ा मारपीट तीन घायल
फतेहपुर सीकरी। ग्राम उन्देरा में शुक्रवार शाम को खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह फिर से झगड़ा और जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद थाने पहुंचे घायलों को थाना पुलिस द्वारा उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
बता दें ग्राम उन्देरा निवासी कृष्ण वीर पुत्र हरि सिंह एवं सुनील पुत्र महाराज सिंह पशुओं में पक्षों में खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर बीती रात वाद विवाद हुआ था इसके बाद शनिवार सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गई और जमकर लाठी दांडी चले और मारपीट हुई जिसमें कृष्ण वीर दूसरे पक्ष के सुनील एवं उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों पक्षों में झगड़ा शांत कराया और उसके उपरांत थाने पहुंचे दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।