फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Tourism Gets ₹9 Crore Boost: Budhiya Ka Tal to Be Revamped, Huts to Come Up at Taj Khema

संवरेगा बुढ़िया का ताल: ताजखेमा में बनेंगे हट, यूपी सरकार ने आगरा को दिया तोहफा; बदलेगी इन स्थानों की तस्वीर

Sat, 26 Sep 2026 01:25 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 01:25 PM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर के ऐतिहासिक बुढिया का ताल का स्वरूप सहेजा जाएगा। प्रदेश सरकार इस पर चार करोड़ रुपये खर्च करेगी, वहीं ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित ताजखेमा में पर्यटन विकास की योजनाओं के तहत 5 करोड़ रुपये खर्च कर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। ताज खेमा के टीलों पर हट बनाई जाएंगी। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने वर्ष 2000 में ताजमहल के दीदार के बाद पर्यावरण संधि की थी।

विज्ञापन
Agra Tourism Gets ₹9 Crore Boost: Budhiya Ka Tal to Be Revamped, Huts to Come Up at Taj Khema
संवरेगा बुढ़िया का ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने ईको टूरिज्म की योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आगरा के दो प्रमुख स्थलों ताज खेमा और ऐतिहासिक बुढ़िया का ताल के सुंदरीकरण व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 9 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। ताज खेमा टीलों पर बना पर्यटन निगम का होटल, रेस्तरां है और भारत अमेरिका के बीच पर्यावरण संधि इसी जगह पर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने की थी।
विज्ञापन


ताज खेमा के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर एत्मादपुर स्थित ऐतिहासिक बुढ़िया के ताल के पास पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 4 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें रेस्तरां, व्यूइंग वॉच टॉवर, आकर्षक लैंडस्केपिंग और वॉक-वे निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1814 की पेंटिंग में दिखता है बुढि़या का ताल का वैभव
एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बुढि़या के ताल को पर्यटन विकास का केंद्र बनाने के लिए पैरवी की। वर्ष 1814 में कलाकार सीताराम की पेंटिंग में बुढि़या का ताल का जो स्वरूप दिखता है, उसी तरह से यहां पानी लाने और हरियाली का प्रयास होगा। एत्मादपुर स्थित अकबर के दरबारी इत्माद खान द्वारा निर्मित और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित 430 वर्ष से अधिक पुराना बुढ़िया का ताल वर्षों से देखरेख के अभाव और पानी की कमी के चलते बदहाली का शिकार था। सुंदरीकरण की योजना से हाईवे किनारे मौजूद इस ऐतिहासिक धरोहर को संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed