Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Terrorists enter metro station, take passengers hostage security forces conduct mock drill to test security
{"_id":"69c61b7c96048085fc001d07","slug":"video-terrorists-enter-metro-station-take-passengers-hostage-security-forces-conduct-mock-drill-to-test-security-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, यात्रियों को बनाया बंधक; मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, यात्रियों को बनाया बंधक; मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी
आगरा। ताजमहल मेट्रो स्टेशन में सुबह एक के बाद एक कई आतंकी घुस गए। प्लेटफाॅर्म पर पहुंचकर यात्रियों को बंधक बना लिया। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी कर ली। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने भी मोर्चा संभाल लिया। मामला बढ़ता देख पैरा कमांडो भी बुलाए गए। साझा एक्शन प्लान बनाकर यात्रियों को मुक्त कराते हुए पांच आतंकियों को भी पकड़ लिया। मेट्रो स्टेशन पर एंटी टेरर मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी। यात्रियों को आतंकी हमले के समय सावधानी बरतने और बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्टेशन का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल में एसएसएफ के शशांक गौर और यूपीएमआरसी के सुरक्षा आयुक्त ब्रह्म सिंह समेत 170 जवान और कर्मचारी शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।