{"_id":"6ab2212757442889d20061bb","slug":"video-students-depicted-the-india-of-their-dreams-through-painting-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने उकेरा अपने सपनों का भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने उकेरा अपने सपनों का भारत
बाह। अभिनव विद्यालय बिजौली में सोमवार को विकास खंड बाह के छात्र-छात्राओं की चित्रकला मेरे सपनों का भारत विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। ग्रीन एवं विकास पथ के साथ खेल के मैदान से लेकर अंतरिक्ष तक की अपनी भावनाओं को छात्र-छात्राओं ने तूलिका से आकार दिया। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 18 सितंबर को कराई चित्रकला प्रतियोगिता के 5-5 विजेता ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए। ब्लॉक स्तर पर बाह की हिमांशी, दीक्षा, उमंग, अंशिका, मंगदपुर की गुंजन, जान्हवी, सिमरन, जरार के मोनिका, अंशू, विशाल, अनुष्का, प्रतापपुरा के सोनी, विनय कुमार आदि 100 विजेता चुने गये। मुख्य अतिथि बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य, विकसित राष्ट्र, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े सपनों को चित्रों को देख अभिभूत हुई विधायक ने छात्र-छात्राओं से कहा कि शिक्षा के जरिए ही विकास और तरक्की की राह बनती है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, कैप्टन रामनरेश कठेरिया, सोनू प्रधान, नितिन यादव, डॉ. राजकुमार, श्रीकांत दुबे, शिवकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, सत्यप्रकाश मौर्य, ओमकार सिंह, रीता भदौरिया, तरन्नुम, सविता आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।