{"_id":"6a8c042ed7e51b6bbc001afc","slug":"video-shopkeeper-attacks-youth-he-reaches-hospital-with-knife-stuck-in-his-cheek-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुकानदार ने किया हमला, चाकू गाल में फंसा लेकर अस्पताल पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुकानदार ने किया हमला, चाकू गाल में फंसा लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में युवक ने ठेल पर छोले -कुल्चे खाने के बाद गलती से ऑनलाइन अधिक रुपये भुगतान कर दिया। रकम वापस मांगने पर ठेल संचालक भड़क गया। आरोप है कि उसने युवक के गाल पर चाकू मार दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ठेल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रतापपुरा निवासी शिवम सिंह शनिवार दोपहर 1:45 बजे सदर क्षेत्र से गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सेंट मैरी चर्च के पास ब्रदर छोले-कुल्चे नाम की ठेल पर छोले-कुल्चे खाने रुके थे। खाने के बाद उन्होंने यूपीआई से भुगतान किया। गलती से 2100 रुपये ट्रांसफर हो गए। उन्होंने ठेल संचालक अमित राठौर से रकम वापस करने के लिए कहा। इस बात पर अमित भड़क गए। ठेल पर रखे चाकू से हमला कर दिया। चाकू गाल में फंसा हुआ लेकर वह अस्पताल गए। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।