{"_id":"6abf675d711b897ce5087a06","slug":"video-rld-holds-tractor-rally-in-agra-ahead-of-swabhiman-sabha-in-jagara-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जैगारा की स्वाभिमान सभा के लिए रालोद की ट्रैक्टर रैली, गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जैगारा की स्वाभिमान सभा के लिए रालोद की ट्रैक्टर रैली, गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क
मलपुरा।राष्ट्रीय लोकदल की ओर से 12 अक्टूबर को किरावली के जैगारा में प्रस्तावित स्वाभिमान सभा के लिए शुक्रवार को मलपुरा क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली को रालोद ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर और प्रदेश महासचिव महेश जाटव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली के माध्यम से दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को स्वाभिमान सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।ट्रैक्टर रैली की शुरुआत सुबह 11 बजे मलपुरा स्थित चाहर कृषि फार्म से हुई,रैली मिढ़ाकुर तक गई।इस दौरान रालोद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ विभिन्न गांवों से होकर गुजरे।जगह-जगह रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से 12 अक्टूबर को जैगारा में होने वाली स्वाभिमान सभा में पहुंचने की अपील की।कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष केपी चाहर रहे, जबकि संचालन मनजीत फौजी ने किया।
ट्रैक्टरों की संख्या अधिक होने के कारण जगनेर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।पुलिस ने मौके पर यातायात को व्यवस्थित कर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।
रैली में युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह,पल्लवी सक्सेना,महिला जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह,रणधीर काका, करतार सिंह,कप्तान सिंह,जगबीर सिंह जाटव,गीतम सिंह,बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।