{"_id":"6ac214dc1aa6e8355d08b95e","slug":"video-pregnant-woman-died-due-to-lack-of-treatment-at-sn-medical-college-in-agra-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल काॅलेज में दिखी संवेदनहीनता: एंबुलेंस में छटपटाती रही प्रसूता, परिवार को दाैड़ाते रहे चिकित्सक; महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल काॅलेज में दिखी संवेदनहीनता: एंबुलेंस में छटपटाती रही प्रसूता, परिवार को दाैड़ाते रहे चिकित्सक; महिला की माैत
कानून अंधा होता है ये तो हम सभी ने किताबों में पढ़ा है लेकिन सिस्टम बहरा होता है यह शुक्रवार रात को आगरा के एनएन मेडिकल कॉलेज ने साबित कर दिया। यहां इलाज के लिए आई एक प्रसूता को दो विभाग इधर-से उधर टरकाते रहे। तीन घंटे तक वह जिंदगी के लिए छटपटाती रही लेकिन जिम्मेदारों को उस पर तरस नहीं आया। पुलिस-मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद जब उसे भर्ती किया गया तब तक देर हो चुकी थी। भर्ती होने के कुछ घंटों बाद प्रसूता जिंदगी की जंग हार गई। तांतपुर निवासी गौरव ने बताया कि शुक्रवार शाम को पड़ोसी से झगड़ा होने पर उनकी साली विजय कुमारी (22) के पेट में कोहनी लग गई। इस पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गर्भ में शिशु मरा हुआ बताकर ऑपरेशन कर दिया। हालत खराब होने पर एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार शाम करीब सात बजे प्रसूता को परिजन एंबुलेंस से इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां स्टाफ ने कहा कि ये हमारा मामला नहीं है, अंदर स्त्री रोग विभाग लेकर जाओ। वहां पहुंचने पर स्टाफ ने कह दिया कि इसकी हालत खराब है, इमरजेंसी में ही भर्ती कराओ। उनको बताया कि वहीं से ही आए हैं इसके बाद भी स्त्री रोग विभाग के जिम्मेदारों ने भर्ती नहीं किया। मजबूरन फिर से इमरजेंसी पहुंचकर गुहार लगाई लेकिन जिम्मेदारों के दिल नहीं पसीजे। एक परिचित को बुलाया तो उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। 112 नंबर पर पुलिस को भी फोन कर दिया। इधर प्रसूता की सांस भी उखड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर करीब 10 बजे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। देर रात करीब तीन बजे विजय कुमारी की मौत हो गई। मृतका के पति लाखन ने बताया कि पत्नी की हालत लगातार खराब हो रही थी, भर्ती कराने के लिए दो विभागों के चक्कर लगाते रहे। समय पर इलाज मिल जाता तो जान बच जाती। अब मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।