{"_id":"698c3c4a5d9a405b270799d3","slug":"video-people-will-enter-the-city-through-eco-green-corridor-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईको ग्रीन कॉरिडोर से होकर शहर में प्रवेश करेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईको ग्रीन कॉरिडोर से होकर शहर में प्रवेश करेंगे लोग
आगरा। ताजनगरी में आने वाले पर्यटक नगर निगम के तैयार किएगए ईको ग्रीन कॉरिडोर से होकर गुजरेंगे। प्रभारी उद्यान डॉ. सरिता सिंह ने बताया कि इन पॉइंट्स को पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। इसके तहत पाम, बुद्धा बैंबो, आइकस पांडा सहित अन्य सजावटी एवं प्रदूषण अवशोषित करने वाले पौधे लगाए जा रहे हैं। बताया कि ग्वालियर-आगरा रोड पर मधुनगर से आगे शहर के प्रवेश स्थल पर 105 मीटर लंबा ईको ग्रीन प्वाइंट विकसित किया गया है। कुल 1796 पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को हरियाली और स्वच्छता का संदेश मिलेगा। खंदौली स्थित नेशनल हाईवे, कुबेरपुर-फिरोजाबाद मार्ग व फतेहपुर सीकरी रोड पर ईको ग्रीन प्वाइंट का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि भविष्य में भी शहर के प्रमुख मार्गों पर इस तरह के हरित विकास कार्य किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।