{"_id":"6ac20a17bfe00bba75053b06","slug":"video-janakpuri-invitation-procession-taken-out-amidst-beating-of-drums-and-nagadas-in-agra-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में ढोल-नगाड़ों के बीच निकली जनकपुरी की आमंत्रण यात्रा, आरती की थाल लेकर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में ढोल-नगाड़ों के बीच निकली जनकपुरी की आमंत्रण यात्रा, आरती की थाल लेकर हुआ स्वागत
आगरा में जानकी के विवाह का न्योता लेकर निकली आमंत्रण यात्रा शनिवार को जहां से गुजरी, वहां आस्था और उल्लास का रंग दिखाई दिया। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा में रथ पर श्रीगणेश विराजमान रहे। पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के जयघोष के बीच राजा जनक और रानी सुनैना ने शहरवासियों को भावना एस्टेट रोड पर सजी जनकपुरी में आने का आमंत्रण दिया आमंत्रण यात्रा में सबसे आगे प्रथम पूज्य देव गणपति गणेश की सवारी थी। उनके पीछे राजा जनक-रानी सुनैना का रथ और उसके पीछे दोपहिया-चारपहिया वाहनों का काफिला चलता रहा। धार्मिक ध्वजों से सजे वाहनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। यात्रा गणपति किंग्स काउंटी, होली पब्लिक स्कूल, नील फ्लोरेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। गणपति किंग्स काउंटी पहुंचने पर आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरा वातावरण जय श्रीराम और जय सियाराम से गूंज उठा। रथ पर राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल ने हाथ जोड़कर शहरवासियों को जनकपुरी आने और श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जनकपुरी महोत्सव को उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत बताया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि आमंत्रण यात्रा के माध्यम से शहरवासियों को परिवार सहित जनकपुरी आने का न्योता दिया गया है। इस अवसर पर महामंत्री मनोज जादौन, मनोज बंसल, अजय गर्ग, अरविंद शर्मा, संजय गोयल, नरेश सिंह, रघु अग्रवाल, अखिलेश दुबे, ऋषि खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।