{"_id":"6a69f9e56dd60d33cc092c8f","slug":"video-father-murdered-at-daughter-home-receiving-threats-for-refusing-to-settle-matter-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेटी के घर पर हुई थी पिता की हत्या, राजीनामा न करने पर मिल रही धमकियां, पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेटी के घर पर हुई थी पिता की हत्या, राजीनामा न करने पर मिल रही धमकियां, पुलिस से लगाई गुहार
आगरा के बाह के चौरंगाहार गांव में अपनी बेटी सीमा देवी के घर पर रह रहे जैतपुर के स्याऊ गांव के बुजुर्ग पिता रणवीर सिंह की पिछले साल हत्या हुई थी। हत्यारोपियों द्वारा राजीनामा न करने पर सीमा और उसके पति राजकुमार को धमकी दिए जाने पर पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। चौरंगाहार के राजकुमार ने बाह थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 10 मार्च 2025 को जैतपुर के स्याऊ गांव के रहने वाले ससुर रणवीर सिंह की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। हत्या में गांव के विजय सिंह, राकेश, छत्रपाल, सुमित उर्फ छोटू, अमित नामजद कराए गये थे। पुलिस न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। हत्या के आरोपी पत्नी सीमा देवी और उस पर राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। राजीनामा न करने पर धमकी दी है कि गांव के एक किमी के दायरे में नहीं रहने देंगे। धमकी से दहशत में आए परिवार ने पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।