Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Electronic fireworks to be a highlight of Ramlila for the first time; Ravana effigy to stand 110 feet tall.
{"_id":"6a953ce8ebb13789080071a6","slug":"video-electronic-fireworks-to-be-a-highlight-of-ramlila-for-the-first-time-ravana-effigy-to-stand-110-feet-tall-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामलीला में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी का आकर्षण, 110 फीट का होगा रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामलीला में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी का आकर्षण, 110 फीट का होगा रावण
149 साल की गौरवशाली परंपरा पूरी कर सार्धशताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रही आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला इस बार कई नए आकर्षणों के साथ नजर आएगी। विजयदशमी पर प्रदूषण रहित इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जाएगी। इसके साथ ही 110 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। रामबारात में करीब 100 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें स्वचालित झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। श्रीरामलीला कमेटी की वार्षिक पत्रिका ‘रामांजली’ का विमोचन रविवार को श्रीराम हनुमान मंदिर पर कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर रामलीला महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 25 सितंबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव की शुरुआत होगी। कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस बार रामलीला महोत्सव में परंपराओं के साथ आधुनिक तकनीक का भी समावेश किया जाएगा। वृंदावन की मंडली के कलाकार पारंपरिक शैली में लीलाओं का मंचन करेंगे, वहीं आधुनिक तकनीक के जरिए प्रस्तुतियों को नई पीढ़ी के लिए आकर्षक बनाया जाएगा। युवाओं को रामलीला से जोड़ने के लिए भी कई विशेष कार्यक्रम होंगे। इस वर्ष भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव और मां जानकी के जन्मोत्सव को नंद उत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा। कमेटी का प्रयास है कि रामलीला के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को बनाए रखते हुए आयोजन को नई पीढ़ी से जोड़ा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।