Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Direct travel facility from Agra for the Nirankari Samagam two trains to halt at Bhodwal Majri Haryana
{"_id":"6aad048746546b04d804e587","slug":"video-direct-travel-facility-from-agra-for-the-nirankari-samagam-two-trains-to-halt-at-bhodwal-majri-haryana-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निरंकारी समागम के लिए आगरा से सीधी सुविधा, हरियाणा के भोड़वाल माजरी में रुकेंगी दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निरंकारी समागम के लिए आगरा से सीधी सुविधा, हरियाणा के भोड़वाल माजरी में रुकेंगी दो ट्रेनें
आगरा। हरियाणा के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 79वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम होने जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले आगरा के यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष सुविधा दी है। 20 सितंबर से 31 अक्तूबर तक आगरा कैंट-होशियारपुर और होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। इससे आगरा के श्रद्धालु ट्रेन से सीधे समागम स्थल के नजदीकी स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 11905 आगरा कैंट से होशियारपुर जाते समय भोड़वाल माजरी पर रात 11:34 बजे आएगी और 11:36 बजे रवाना होगी। वहीं 11906 होशियारपुर से आगरा कैंट आते समय सुबह 5:43 बजे आएगी और 5:45 बजे चलेगी। आगरा से जाने वाले श्रद्धालु भोड़वाल माजरी उतरकर निरंकारी संत समागम में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा ट्रेन से दिल्ली, पानीपत, जालंधर और होशियारपुर तक की यात्रा की जा सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।