{"_id":"68f895be7436dc22c6096886","slug":"video-clash-over-park-key-in-agra-stone-pelting-between-two-groups-2025-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पार्क की चाबी को लेकर दो पक्षों में पथराव, लाइव वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पार्क की चाबी को लेकर दो पक्षों में पथराव, लाइव वीडियो आया सामने
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फेस वन सी ब्लॉक स्थित संजय गोला पार्क की चाबी को लेकर मंगलवार देर रात दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात पथराव और मारपीट तक पहुंच गई। घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, सी ब्लॉक निवासी सोनू कनौजिया ने बताया कि उनके पिता गोपाल कनौजिया ने पार्षद प्रकाश केसवानी की मदद से संजय गोला पार्क का सुंदरीकरण करवाया था। इसके बाद पार्क की चाबी सोनू कनौजिया के पास रहती थी। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पड़ोसी सोनू गौतम और अजय गौतम ने गाली-गलौच करते हुए पार्क की चाबी मांगी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।