{"_id":"6adb0d543b8349778c0d07a1","slug":"video-city-magistrate-falls-to-ground-while-trying-to-stop-bku-activists-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने के दाैरान जमीन पर गिरे सिटी मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने के दाैरान जमीन पर गिरे सिटी मजिस्ट्रेट
आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें एमएलसी चुनाव का मतदान होने के कारण थाना नाई की मंडी में बैठा लिया। सुबह 11:30 बजे डीएम के आने का समय दिया। थाने पर 12 बजे तक किसी के न आने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट को मार्च करते हुए निकलने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। यूनियन कार्यकर्ता जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। उसी समय सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन वहीं देने को कहा, लेकिन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर जाने की जिद करने लगे। कार्यकर्ता आगे बढ़े तो धक्का लगने से सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिर गए। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के हाथ में भी चोट लग गई। बाद में सुभाष पार्क के सामने कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन साैंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।