{"_id":"6ac7290fec251ab3a1097c23","slug":"video-bulldozer-action-in-tantpur-a-dozen-shanties-removed-from-railway-land-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तांतपुर में रेलवे की जमीन पर चला बुलडोजर, 20 साल से जमीं एक दर्जन झोंपड़ियां कर दीं ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तांतपुर में रेलवे की जमीन पर चला बुलडोजर, 20 साल से जमीं एक दर्जन झोंपड़ियां कर दीं ध्वस्त
आगरा: खेरागढ तहसील क्षेत्र के कस्बा तांतपुर में बुधवार को रेलवे विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन झोंपड़ियों को हटा दिया।रेलवे स्टेशन की भूमि पर झोंपड़ियों में करीब 20 वर्षों से कई परिवार रह रहे थे।धौलपुर से पहुंची आरपीएफ टीम ने करीब दो घंटे तक कार्रवाई की। बुलडोजर से झोंपड़ियों को हटाकर रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बताया गया कि स्थानीय ग्रामीणों की ओर से धौलपुर आरपीएफ को शिकायत की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।इस दौरान रेलवे के उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश, आरपीएफ टीम और बसई जगनेर पुलिस बल मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।