फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rana Sanga Statue to Be Installed 200 Metres from Ramji Lal Suman’s House in Agra

यूपी: रामजीलाल सुमन के घर के सामने लगेगी राणा सांगा की प्रतिमा, इतनी होगी ऊंचाई; पिछले वर्ष हुआ था बवाल

Thu, 08 Oct 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 10:40 AM IST
सार

आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के संजय प्लेस स्थित घर से करीब 200 मीटर दूर राणा सांगा की 18.5 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगाने की तैयारी है। प्रतिमा का लखनऊ में निर्माण चल रहा है और अगले महीने आगरा आने की संभावना है; इसके साथ परशुराम और निषादराज गुह की प्रतिमाएं भी लगेंगी।

विज्ञापन
Rana Sanga Statue to Be Installed 200 Metres from Ramji Lal Suman’s House in Agra
राणा सांगा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले ताजनगरी में प्रतीकों की राजनीति तेज होने वाली है। बीते साल मार्च में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान पर देशभर में प्रदर्शन हुए थे। अब आगरा में सांसद के संजय प्लेस स्थित घर से 200 मीटर दूर राणा सांगा की प्रतिमा लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


बीते साल 25 मार्च को रामजीलाल सुमन ने संसद में राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद क्षत्रिय समाज ने देशभर में सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आगरा में सपा सांसद के घर के बाहर करणी सेना के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया था। यह मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। अब फिर इस मामले को हवा मिलने वाली है।
विज्ञापन

संस्कृति विभाग ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की पैरवी पर 20 लाख रुपये से राणा सांगा की प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया है। प्रतिमा शहीद स्मारक पर लगाने की योजना है। शहीद स्मारक के आसपास दो स्थल देखे गए हैं। इनमें एक सपा सांसद सुमन के घर के सामने है। लखनऊ में 18 टन वजनी और 18.5 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा बनाई जा रही है। अगले माह प्रतिमा आगरा आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

महर्षि परशुराम और निषादराज गुह की प्रतिमाएं भी लगेंगी
संस्कृति विभाग ने एत्मादपुर के विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह के पत्र के बाद रामनगर खंदौली के लाल मंदिर में महर्षि परशुराम और रहनकलां में निषादराज गुह की प्रतिमाओं की स्थापना को मंजूरी दे दी है। दोनों प्रतिमाओं पर 6-6 लाख रुपये खर्च होंगे। दो कांस्य प्रतिमाएं छह-छह फीट ऊंची होंगी। महर्षि परशुराम की प्रतिमा गुरुग्राम में तैयार कराई जाएगी। ग्रेटर आगरा के पास रहनकलां में निषादराज गुह की प्रतिमा के लिए जगह का चुनाव बाकी है।


 

विधायक  डॉ. धर्मपाल सिंह का कहना है कि लखनऊ में राणा सांगा की प्रतिमा का निर्माण चल रहा है। प्रतिमा आने से पहले आधार तैयार कराया जाएगा। लोगों की सहमति से शहीद स्मारक के पास स्थान चिह्नित किया गया है। महर्षि परशुराम और निषादराज गुह की प्रतिमाओं के लिए भी बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।  क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि रामनगर खंदौली के लाल मंदिर में महर्षि परशुराम की छह फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगाने की मंजूरी मिल गई है। यहां पर्यटन विभाग अन्य कार्य भी करा रहा है। निषादराज गुह की प्रतिमा के लिए भी बजट भी मंजूर हो गया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed