{"_id":"6a9187fe4a828bd7c8061721","slug":"video-boy-drowned-in-yamuna-while-gazing-at-taj-mahal-in-agra-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताजमहल को निहारते समय यमुना में डूबा बालक, परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताजमहल को निहारते समय यमुना में डूबा बालक, परिवार में मची चीख-पुकार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मेहताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी घाट पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रकाश नगर निवासी अरमान (12) पुत्र बादशाह अपने दोस्तों वाहिद, हसन पुत्र नाजिम और हसद पुत्र अकबर के साथ यमुना किनारे पहुंचा था। सभी ताजमहल को निहार रहे थे। इसी दौरान अचानक अरमान का पैर फिसल गया और वह यमुना में जा गिरा। अरमान को डूबता देख वह बचाव-बचाव चिल्लाने लगा। दोस्त को बचाने के लिए हसद ने यमुना में छलांग लगा दी। हसद किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन अरमान गहरे पानी में लहरों के बीच समा गया। हादसे की जानकारी होते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की मदद से अरमान की तलाश शुरू कराई। पीएसी की बाढ़ राहत टीम को भी सूचना दी गई है। देर शाम तक अरमान का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद अरमान की मां शकीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के मुताबिक अरमान के भाई गोविंदा, फरमान और आहिल मानसिक रूप से कमजोर हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।