{"_id":"6a69fa1c52854f633c0f7e37","slug":"video-boy-dies-after-suffering-electric-shock-from-cooler-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कूलर में उतरे करंट से बालक की मौत, बेसुध हुईं दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कूलर में उतरे करंट से बालक की मौत, बेसुध हुईं दादी
आगरा के बाह के बड़ागांव में सोमवार रात 9 बजे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आए देवराज (12) की मौत हो गई। शव देख दादी कुसुमा देवी बेसुध हो गईं। बड़ागांव के बंटी दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके बेटे देवराज एवं सार्थक अपनी दादी कुसुमा देवी के साथ गांव में थे। परिजन ने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे देवराज कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। चीख और झटके के साथ फर्श पर गिरे देवराज अचेत हो गया। चीख पुकार मचने पर परिजन उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बेटे का शव देख कर दादी कुसुमा देवी बेसुध हो गई। बालक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पूरा गांव शोक में डूब गया है। मंगलवार को किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।