{"_id":"6ac20a1d574ca8c051025dc0","slug":"video-black-marketing-of-fertilizer-at-night-busted-in-agra-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रात में खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने घेर ली सहकारी समिति; ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रात में खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने घेर ली सहकारी समिति; ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़े
आगरा के अछनेरा ब्लॉक क्षेत्र मे अन्नदाता को एक-एक बोरी खाद के लिए तड़पाने वाले सिस्टम की कालिख शनिवार देर रात खुलकर सामने आ गई। थाना क्षेत्र के कुकथला स्थित सहकारी समिति से रात के अंधेरे में डीएपी खाद को रात के अंधेरे मे अवैध रूप बेचा जा रहा है। किसानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ही रात में दो बार डीएपी बोरियों से लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ लिया। समिति में पहली घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह की अनुपस्थिति और बिना किसी कागजी प्रक्रिया के डीएपी खाद की करीब 22 कट्टे लादकर की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर कुकथला चौकी पर खड़ा करा दिया। वहीं इस कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद रात करीब 12:30 बजे ग्रामीणों को दोबारा भनक लगी कि समिति से एक दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली में सरकारी खाद की बोरियां करीब 70 कट्टे लादी जा रहीं थीं। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों ने रात में ही सहकारी समिति को चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों ने इस दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली को भी मौके पर पकड़कर कुकथला पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया कि सहकारी समिति की चाबी एक प्राइवेट कर्मचारी के पास रहती है। रात में उसी के जरिए पूरा खेल किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।