{"_id":"6ad19f2c2130fbeb85083c2e","slug":"video-agra-municipal-corporation-removes-encroachments-ahead-of-cm-visit-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएम योगी के आने से पहले आगरा में चला बुलडोजर, होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक सब कर दिया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएम योगी के आने से पहले आगरा में चला बुलडोजर, होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक सब कर दिया साफ
मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और बाधा रहित बनाने के लिए नगर निगम की एंटी-एनक्रोचमेंट टास्क फोर्स ने गुरुवार को एक बड़ा अभियान चलाया।
इस विशेष अभियान के तहत होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक सड़क के दोनों किनारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत जारी निर्माण कार्यों के बीच सड़क की पटरियों और मुहानों पर अवैध रूप से किए गए दर्जनों कब्जों को जेसीबी और निगम की टीम की मदद से हटवाया गया। दुकानदारों द्वारा बाहर तक फैलाए गए सामान, अवैध थड़ियों और टीनशेड्स को ज़ब्त किया गया।
चूंकि मुख्यमंत्री को इसी मार्ग से दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के आवास पर पहुंचना है, इसलिए सुरक्षा और यातायात सुगमता के लिहाज से यह कार्रवाई बेहद अहम रही। अतिक्रमण हटने से सड़क पर अब आवागमन के लिए अतिरिक्त जगह मिल गई है, जिससे वीआईपी काफिले की आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार की ट्रैफिक बाधा या असुविधा की गुंजाइश नहीं बचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।