{"_id":"6a69fa1143db28686f06493a","slug":"video-accused-in-attempted-murder-case-absconding-for-several-months-arrested-from-bateshwar-temple-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कई माह से फरार चल रहा हत्या के प्रयास का आरोपी बटेश्वर मंदिर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कई माह से फरार चल रहा हत्या के प्रयास का आरोपी बटेश्वर मंदिर से गिरफ्तार
आगरा के थाना पिनाहट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में कई माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) और धारा 82 के तहत कार्रवाई जारी की गई थी। पुलिस ने उसे बटेश्वर मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मंगलवार सुबह बटेश्वर मंदिर, थाना बाह क्षेत्र से भदरौली निवासी सतीश (65) पुत्र भगवान दास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना पिनाहट में वर्ष 2021 में दर्ज धारा 307 आईपीसी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, शासकीय अभिरक्षा से संबंधित धाराओं तथा धोखाधड़ी एवं जालसाजी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।