लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार रात को मथुरा के लक्ष्मी नगर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद उपभोक्ताओं को कॉल कर विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी ली। उपभोक्ताओं के फीडबैक से ऊर्जा मंत्री संतुष्ट दिखे। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 'अनियमितता पर कार्रवाई, अच्छे कार्यों पर बधाई' यह उत्तर प्रदेश सरकार की नीति है।