कानपुर में पांडु नदी में आई बाढ़ की वजह से बर्रा आठ ई ब्लॉक, वरुण विहार के कई परिवार घर खाली कर चले गए हैं। कच्चे मकान गिरने लगे हैं। हालांकि बाढ़ का असर गुजैनी, मेहरबान सिंह का पुरवा, मर्दनपुर गांव, बनपुरवा, कंचनपुरवा, तात्याटोपे नगर, रायपुरवा, ग्राम बिहारी पुरवा समेत कई इलाकों में है। यहां के भी लोगों ने डर की वजह से सामान पैक करना शुरू कर दिया है।