{"_id":"6aa135e20083f50e7a05271f","slug":"video-viksit-bharat-young-leaders-dialogue-2027-quiz-september-30-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए बड़ा मौका: क्विज से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगा सफर, जनवरी में दिल्ली में होगा विकसित भारत संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए बड़ा मौका: क्विज से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगा सफर, जनवरी में दिल्ली में होगा विकसित भारत संवाद
Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
Link Copied
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत देशभर के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। बुधवार को शिमला के होटल जशन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के तहत विकसित भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 17 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के संकल्प, देश की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल करने के साथ अपनी समझ को परखने का अवसर मिलेगा।
प्रश्नोत्तरी के बाद 5 से 19 अक्टूबर तक विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अगले चरण में 10 से 16 नवंबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए किया जाएगा।
जनवरी में दिल्ली में होगा राष्ट्रीय संवाद
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इसमें देशभर से चयनित युवा हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय मंच पर युवाओं को विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपनी सोच, विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।
मेरा युवा भारत के उपनिदेशक विजय कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति में नई सोच और बदलाव लाने की क्षमता है। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद इसी युवा शक्ति को एक मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवाओं के विचारों और सुझावों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।