{"_id":"693bd847dee90cc3ed0fae49","slug":"video-shimla-ridge-ground-is-filled-with-the-aroma-of-traditional-dishes-saras-mela-begins-watch-live-report-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महक उठा शिमला का रिज मैदान, सरस मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महक उठा शिमला का रिज मैदान, सरस मेला शुरू
हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से शिमला के रिज मैदान पर सरस मेला फूड कार्निवल का आयोजन किया गया है। 20 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें प्रदेश भर के पारंपरिक व्यंजन, बिलासपुरी धाम, कांगड़ी धाम, सिड्डू, मालपुआ, किंब चाट, कुल्लू-किन्नौरी पट्टी शॉल, स्वेटर, लाहौली पुल्ला जैसे पारंपरिक हथकरघा उत्पाद सहित चंबा रुमाल, मंडी कलम, कांगड़ा लघु चित्रकला, लकड़ी के नक्काशीदार मंदिर आदि हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।