Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla: Janwadi Mahila Samiti stages protest against shifting of Gynaecology OPD to IGMC
{"_id":"6ad31fb0221dee04f80330c6","slug":"video-shimla-janwadi-mahila-samiti-stages-protest-against-shifting-of-gynaecology-opd-to-igmc-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: गायनी ओपीडी आईजीएमसी शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: गायनी ओपीडी आईजीएमसी शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति ने किया प्रदर्शन
कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी आईजीएमसी शिफ्ट किए जाने का लगातार विरोध कर रही जनवादी महिला समिति की प्रदेश इकाई ने सीटीओ चौक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। महिला समिति की सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार के इस फैसले से एक राज्य स्तरीय अस्पताल खत्म किया जा रहा है। इससे महिला मरीजों को सुविधा की जगह परेशानी हुई है। आईजीएमसी में महिलाओं की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने गायनी विभाग को वापस के एनएच लाने, वहीं पर महिलाओं के लिए रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने, टेस्टों की दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने, केएनएच में आईवीएफ जैसी सुविधा देने और कमला नेहरू अस्पताल में तीसरे चरण के भवन का निर्माण जल्द शुरू कर इस अस्पताल को ही महिलाओं के लिए एक आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित करने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि गायनी ओपीडी को वापस नहीं लाया गया तो अगले माह जनवादी महिला समिति उग्र आंदोलन करेगी। महिलाओं के इस स्वास्थ्य संस्थान के साथ की जा रही छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूजा कंवर और सोनिया स्बरवाल ने कहा कि महिला समिति का यह आंदोलन गायनी ओपीडी और विभाग के केएनएच वापस लाने तक जारी रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड की अंकिता भंडारी को न्याय दिए जाने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।