{"_id":"68ad69628a2f2478000b4002","slug":"video-ruckus-in-the-house-over-closed-industries-opposition-staged-walkout-while-shouting-slogans-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: बंद हुए उद्योगों पर सदन में हंगामा, नारेबाजी करते हुए विपक्ष ने किया वाकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: बंद हुए उद्योगों पर सदन में हंगामा, नारेबाजी करते हुए विपक्ष ने किया वाकआउट
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:29 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को सदन में बंद हुए उद्योगों को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायकों ने प्रदेश में बंद हुए उद्योगों का मामला उठाया। जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि कई कारणों से उद्योग बंद होते हैं, पिछले ढाई साल में 115 उद्योग बंद हुए। इनमें से 55 दोबारा नए निवेशकों की ओर से शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि पूर्व सरकार के समय कई गलत नीतियां अपनाई गईं, उद्योगों को सस्ती दरों पर भूमि दी गई। बिजली-पानी का बंदोबस्त मुफ्त किया गया। हम इन सब मामलों की जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नई औद्योगिक नीति भी लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री ने जब पूर्व सरकार के समय के उद्योगों को दी गई रियायतों का उल्लेख करना शुरू किया तो भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वाकआउट कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।