{"_id":"6af9c4c65a15f372940cc704","slug":"agitation-of-pensioners-shimla-news-c-19-sml1002-820500-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खराब मौसम में भी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरने पर डट रहे पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खराब मौसम में भी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरने पर डट रहे पेंशनर
विज्ञापन
20 निगमों के 750 पेंशनरों को नहीं मिल रही पेंशन, 2004 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी बुलंद की आवाज
सरकार से बातचीत करने का आग्रह, छह दिवसीय धरने का चौथा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का छह दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। खराब मौसम के बावजूद पेंशनरों और समिति के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीटीओ चौक पर डटे रहे।
सुबह 11:00 बजे शुरू हुए धरने का नेतृत्व जिला शिमला संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मोहन ठाकुर ने किया। समिति के अनुसार, प्रतिदिन 11 पदाधिकारी और सदस्य सांकेतिक रूप से धरने पर बैठ रहे हैं जबकि रविवार को 37 पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन में भाग लिया। समिति के प्रेस सचिव लायक राम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 20 निगम अस्तित्व में हैं, जिनमें 6730 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें करीब 750 पेंशनर हैं जबकि लगभग 800 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा करीब 1500 पेंशनराें का दूसरे विभागों में समायोजन हो चुका है। कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है। वर्ष 2004 के बाद निगमों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। समिति ने सरकार से इन कर्मचारियों के लिए पेंशन बहाल करने का आग्रह किया। समिति ने मुख्यमंत्री से पेंशनराें के साथ बातचीत करने और मांगों का समाधान निकालने की अपील की। धरने में समिति के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, उपाध्यक्ष बुद्धि राम जस्ता, देवी लाल ठाकुर, ओपी चौहान, नरेंद्र चौहान, राजेंद्र पाल सूद, मोहन दास, योगराज शर्मा और प्रेम प्रकाश खत्री सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।