{"_id":"68ca6047f08d15e895017774","slug":"video-minister-dhaniram-shandil-launched-the-healthy-women-strong-family-campaign-at-igmc-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: आईजीएमसी में मंत्री धनीराम शांडिल ने किया स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: आईजीएमसी में मंत्री धनीराम शांडिल ने किया स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रीय अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की थी। यह अभियान 2 अक्तूबर तक पूरे देश में चलेगा और इसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से चला रहे हैं। आईजीएमसी सभागार में इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नर्सिंग स्टाफ और महिला कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कॉलेज परिसर में प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जहां महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना, एचआईवी रोकथाम, अंगदान, आहार एवं पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जानकारी दी जा रही है। अभियान के दौरान देशभर में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल पोषण माह से भी जुड़ी है और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण परामर्श की गतिविधियां भी होंगी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य जागरुकता बढ़ाना, रोगों की समय पर पहचान करना और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक समावेशी बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।