Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi bjym protest jagat singh negi effigy burning

हिमाचल: मंडी में मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस-भाजयुमो कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की; देखें वीडियो

Tue, 24 Nov 2026 12:57 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 24 Nov 2026 12:57 PM IST
सार

भारतीय सेना को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में मंडी में भाजपा युवा मोर्चा ने धरना और रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान मंत्री का पुतला जलाने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...

विज्ञापन
mandi bjym protest jagat singh negi effigy burning
पुतला बुझाने पहुंची पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से विधानसभा में भारतीय सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा जिला मंडी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देने के बाद शहर में रैली निकाली और मंत्री का पुतला जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि सेना के सम्मान से जुड़े विषय पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन




पुतला बुझाने पहुंची पुलिस, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
प्रदर्शन के दौरान जैसे ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाया, पुलिसकर्मी उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ समय तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस के पुतला बुझाने के प्रयास के बावजूद भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे और अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


योगराज डोगरा की अगुवाई में निकाली रैली
भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद, जिला महामंत्री कर्ण कौंडल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पहले उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और फिर मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग
भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है। सेना के जवानों के सम्मान से जुड़ी किसी भी टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से राजस्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

Trending Videos

बिलासपुर में सेना पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका मंत्री जगत सिंह नेगी का पुतला
भारतीय सेना को लेकर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और बयान पर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करते हैं। ऐसे में उनके सम्मान से जुड़ी किसी भी टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।



सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों से मर्यादित बयान देने की मांग
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री की टिप्पणी को सेना के सम्मान से जुड़ा संवेदनशील मामला बताते हुए कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को सेना के प्रति बयान देते समय मर्यादा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।

पुतला जलाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में खींचतान
प्रदर्शन के दौरान जब युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाया तो पुलिस जवानों ने उसे बचाने और बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर खींचतान हुई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed