{"_id":"6a48dc060f0011ce23006e39","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhu-statement-on-the-cabinet-expansion-and-the-theft-of-offerings-from-the-ram-mandir-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंत्रिमंडल विस्तार और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंत्रिमंडल विस्तार और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बयान
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:40 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय संगठनात्मक महामंथन शनिवार से राजधानी शिमला स्थित राजीव भवन में हुई।
बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार होगा, कब होना है यह हाईकमान तय करता है। मंत्री का एक पद खाली है जिसे भरना जरूरी है। यदि माैसम साफ रहा तो 16-17 को धर्मशाला में राजनीतिक मामले समिति की बैठक में इस पर चर्चा होगी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सीएम ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और भगवान के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल मंत्रिमंडल में खाली पद को भरने व फेरबदल की कोशिश की जाएगी। इसी पर फैसला लेने के लिए हाईकमान से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल धर्मशाला आने वाले हैं। किन्नाैर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति विवाद पर पाटिल ने कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी व निगम भंडारी को आमने-सामने बिठाकर मतभेद दूर किए जाएंगे। दोनों को समझाया जाएगा। राम मंदिर चंदा विवाद पर कहा कि भाजपा ने कहा था कि हमने राम को लाया है। अगर भाजपा ने श्रीराम को लाया है तो राम का चंदा कहां गया। कहा कि चंदाखोरी मामले पर बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति तय होगी। सबने अपनी-अपनी हैसियत से राममंदिर के लिए चंदा दिया था, लेकिन जिस तरह से इसका दुरुपयोग किया गया, उसके लिए कठिन से कठिन कार्रवाई होनी चाहिए और इसकी जड़ तक जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।