बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Udaipur News Aurangzeb Remark Row Babulal Kharadi Says VC Sunita Mishra Is Influenced by Maoist Thinking

Aurangzeb Remark Row: ‘कुलपति माओवादी सोच से प्रभावित, पहले वाले VC का क्या हुआ, सब जानते’- बोले मंत्री खराड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2025 07:24 PM IST
Udaipur News Aurangzeb Remark Row Babulal Kharadi Says VC Sunita Mishra Is Influenced by Maoist Thinking
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा द्वारा मुगल शासक औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर मचा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुलपति का बयान माओवादियों से प्रभावित सोच को दर्शाता है और इस तरह के आचरण पर उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।
 
‘पहले भी कुलपति विवादों में घिरे थे’
मंत्री खराड़ी ने याद दिलाया कि इससे पहले भी विश्वविद्यालय में एक कुलपति ने गुलाबचंद कटारिया को जूते की माला पहनाने की बात कही थी। उनके साथ क्या हुआ, यह सबको पता है। खराड़ी ने कहा कि मौजूदा कुलपति को भी इतिहास की गहराई से पढ़ाई करनी चाहिए, न कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना चाहिए।
 
‘क्या औरंगजेब सचमुच प्रशासक था?’
मंत्री ने सवाल उठाया कि अगर औरंगजेब को सबसे अच्छा प्रशासक कहा जा रहा है, तो क्या यह भूल जाना चाहिए कि उसके शासनकाल में धार्मिक कट्टरता, अत्याचार और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं हुईं? खराड़ी ने कहा कि उस दौर में एक हाथ में तलवार और दूसरे में कुरान थी। या तो कुरान कबूल करो या फिर सिर झुकाओ। क्या यह एक अच्छे प्रशासक का आचरण था? उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को आदर्श प्रशासक देखना है तो मेवाड़ के राणा सांगा को देखना चाहिए। उनके पास केवल ढाई अक्षर की शिक्षा थी, लेकिन शासन ऐसा दिया कि मेवाड़ में न्याय और व्यवस्था की मिसाल कायम हुई।

यह भी पढ़ें- कुलगुरु के बयान पर बवाल: अकबर-औरंगजेब... टिप्पणी पर भड़की ABVP, प्रो. सुनीता ने मांगी माफी; अब तक क्या हुआ?
 
‘छात्र नाराज हैं, लेकिन कानून अपने हाथ में न लें’
मंत्री ने कहा कि उदयपुर के लोग और छात्र इस बयान से बेहद नाराज हैं। हालांकि उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे कानून अपने हाथ में न लें। खराड़ी ने भरोसा दिलाया कि सरकार को इस मामले से अवगत कराया जाएगा और कुलपति के आचरण पर उचित निर्णय लिया जाएगा।
 
‘बहस के लिए सामने आएं कुलपति’
खराड़ी ने कहा कि हमें इतिहास पढ़ने या जानने पर आपत्ति नहीं है। लेकिन यदि कुलपति को लगता है कि वे सही हैं, तो उन्हें खुली बहस के लिए सामने आना चाहिए और अपने तथ्यों को साबित करना चाहिए। तभी उनके बयान को स्वीकार किया जा सकता है। दरअसल, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी उदयपुर टाउनहॉल में आयोजित नेशनल ट्राइबल फूड फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ा, 6 घंटे तक फंसी कुलपति, पुलिस के साए में पहुंचीं घर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla: कुत्तों और बंदरों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर धरना

17 Sep 2025

कानपुर के भीतरगांव में लो बर्थ बेबी को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

17 Sep 2025

चंडीगढ़ जीएमएसएच 16 में लगे मेगा कैंप में धूप के कारण स्थिति खराब

17 Sep 2025

कानपुर में सीएसजेएमयू का दीक्षांत समारोह, 48 साल की उम्र में अंजना दीक्षित को मिले तीन गोल्ड मेडल

17 Sep 2025

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

17 Sep 2025
विज्ञापन

Lalitpur: मानव पिरामिड बनकर खिलाड़ियों ने साधा संतुलन, पुलिस लाइन में आयोजित अंतर्जनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता

17 Sep 2025

Bihar Elections 2025: आखिर क्यों NDA को 100 सीटों की धमकी दे रहे जीतन राम मांझी? | Chirag Paswan

17 Sep 2025
विज्ञापन

चंदाैली में महिला की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या, VIDEO

17 Sep 2025

प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए मां अन्नपूर्णा का पूजन, काटा गया केक, VIDEO

17 Sep 2025

Meerut: मेरठ में कमिश्नरी पार्क में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना, उठाईं किसानों की मांगें

17 Sep 2025

करनाल: पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस, तले पकौड़े

17 Sep 2025

अमृतसर में कोर्ट परिसर पर लिखे खालिस्तानी नारे

17 Sep 2025

चंडीगढ़ कांग्रेस भवन के बाहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

17 Sep 2025

VIDEO: अजगर की गिरफ्त से निकलना मुश्किल, गले में पड़ गया तो....युवक ने बताया क्या होगा

17 Sep 2025

सेवा पखवाड़े के तहत लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं संग लगाई झाड़ू

17 Sep 2025

लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के छात्रों का हल्ला बोल, निकाली बेरोजगारी बरात यात्रा

17 Sep 2025

पीजीआई में पंजीकरण के लिए लगी लंबी कतार

17 Sep 2025

लखनऊ में 'विकसित भारत के रंग, कला के संग' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

17 Sep 2025

एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने निकाली बेरोजगारों की बरात यात्रा

17 Sep 2025

कानपुर कोर्ट पहुंचे इरफान सोलंकी, बोले- कानपुर वालों की दुआ है, जो पत्नी को विधायक बनाया

17 Sep 2025

नवरात्रि में महिलाएं बना रहीं मां दुर्गा की मूर्तियां, पेश कर रहीं आस्था और आत्मनिर्भरता की मिसाल

17 Sep 2025

बाराबंकी में कोलकाता से आए मूर्तिकार बना रहे मां दुर्गा की इकोफ्रेंडली मूर्तियां, देखें रिपोर्ट

17 Sep 2025

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, अंबेडकरनगर में प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

17 Sep 2025

झज्जर: गली में गिरे बिजली के पोल, टला बड़ा हादसा

Sri Ganganagar News: धर्मांतरण के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 11 साल में 454 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया

17 Sep 2025

कटान से 10 दिन में 13 घर नदी में विलीन, ग्राउंड रिपोर्ट की वीडियो

17 Sep 2025

बदायूं में पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

17 Sep 2025

यमुनानगर: अमर उजाला फाउंडेशन ने वॉकथॉन का किया आयोजन

17 Sep 2025

Shimla: आईजीएमसी में मंत्री धनीराम शांडिल ने किया स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

17 Sep 2025

Shimla: गेयटी थियेटर में स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी ने मनाया वार्षिकोत्सव, नन्हे-मुन्नों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

17 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed