{"_id":"689e0872fb22c81b7a0d756e","slug":"20-vehicles-seized-from-aburoad-hot-market-3-arrested-on-suspicion-of-disturbing-peace-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3287801-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड हॉट बाजार से 20 वाहन जब्त, शांतिभंग की आशंका में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड हॉट बाजार से 20 वाहन जब्त, शांतिभंग की आशंका में तीन गिरफ्तार
आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आबूरोड हॉट बाजार से 20 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही शांतिभंग की आशंका में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी देवासी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशनानुसार शहर में हर माह 14 तारीख को आयोजित होने वाले हाट बाजार के दौरान सुरक्षा के अतिरिक्त एवं विशेष प्रबंध किए गए थे। इसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने व एमवीएक्ट के विभिन्न प्रावधानो के तहत कारवाई की गई। इस दौरान 20 वाहनों को जब्त किया गया। तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
थानाधिकारी देवासी के अनुसार कारवाई में उपनिरीक्षक भगवानाराम, सहायक उपनिरीक्षक श्रवणसिंह, अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल दिलिप कुमार, तारावती,कांस्टेबल प्रकाश, अनिल कुमार, कालूराम, कैलाशचन्द, गमीरलाल, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश एवं श्रवण शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।