{"_id":"6af9b9a37ef0808ffb076097","slug":"anupgarh-suratgarh-railway-track-blast-mahakdeep-kaur-pakistan-isi-connection-rajasthan-ats-investigation-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगंगानगर: अब महिलाएं निशाना… इसलिए आईएसआई का मोहरा बन गई 21 साल की महकदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगंगानगर: अब महिलाएं निशाना… इसलिए आईएसआई का मोहरा बन गई 21 साल की महकदीप
Sun, 15 Nov 2026 07:25 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:25 PM IST
सार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके की जांच में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित नेटवर्क के सबूत मिले हैं। इस मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय महकदीप कौर पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे 'शाह' और 'चाचा' कोडनेम वाले हैंडलरों के संपर्क में थी।
विज्ञापन
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के मामले में साथी देवेंद्र सिंह के साथ गिरफ्तार मुख्य आरोपी 21 वर्षीय महकदीप कौर के तार भी सीधे सीमापार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े मिले हैं। पाकिस्तानी एजेंट ने महकदीप कौर को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर पैसों का लालच देकर रेलवे पटरी उड़ाने की इस गंभीर साजिश में शामिल कर लिया। महकदीप आईएसआई की उस नई चाल का नया चेहरा हैं, जिसमें वह महिलाओं को बहला-फुसलाकर अपनी साजिशें अंजाम दे रही है।
पाकिस्तान से मिला आईईडी और निर्देश
मामले की जांच कर रही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार महकदीप कौर पाकिस्तान में मौजूद 'शाह' और 'चाचा' कोड नेम वाले दो व्यक्तियों के निरंतर संपर्क में थी। पुलिस जांच में यह बात साफ हुई है कि 'शाह' और 'चाचा' असल में पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट हैं। राजस्थान एटीएस प्रमुख दिनेश एमएन ने बताया कि इस मामले में ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं जिनसे पुष्टि होती है कि पाकिस्तान में बैठे 'शाह' नाम के हैंडलर ने ही आरोपियों को आईईडी मुहैया कराया था और धमाके के लिए सटीक जगह भी बताई थी। आरोपी महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह इस इलाके में तीन बार आए थे। उनकी पहली दो कोशिशें पूरी तरह नाकाम रही थीं, लेकिन उन्होंने हैंडलर के इशारे पर ही रेलवे पटरी पर ब्लास्ट किया।
धमाके से पटरी को पहुंचा भारी नुकसान
यह घटना श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर स्थित गांव 50 जीबी के पास 3 नवंबर को हुई थी। अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के उस स्थान से गुजरने के कुछ ही देर बाद पटरी पर तेज धमाका हुआ था। आशंका जताई गई थी कि आरोपी अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाना चाहते थे। यह धमाका इतना भीषण था कि रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। ब्लास्ट के प्रभाव से स्लीपर के अंदर लगा सरिया बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिप भी उखड़कर पटरी से अलग हो गए।
विज्ञापन
महिलाओं को शिकार बना रही आईएसआई
पुलिस पूछताछ के दौरान महकदीप कौर ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है और उसका पति मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में जेल में बंद है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आईएसआई अब जासूसी और आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए नया तरीका अपना रही है। इसके तहत एजेंट अकेली महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाते हैं, उन्हें पहले प्यार के जाल में फंसाते हैं और बाद में पैसों का लालच देकर अपनी साजिशों में शामिल करते हैं। इससे पहले भी राजस्थान पुलिस ने गंगापुर सिटी से बबीता नाम की महिला को गिरफ्तार किया था। बबीता को भी कथित तौर पर आईएसआई एजेंट ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर मोहरा बनाया था।