{"_id":"698efb0692e079a5da0147cc","slug":"massive-blaze-engulfs-kankar-hill-in-neemrana-forest-wealth-feared-damaged-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3946816-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kotputli News: धधका कांकर का पहाड़, भीषण आग से वन संपदा पर संकट, दूर-दूर तक दिखीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli News: धधका कांकर का पहाड़, भीषण आग से वन संपदा पर संकट, दूर-दूर तक दिखीं लपटें
नीमराना उपखंड क्षेत्र के कांकर गांव स्थित पहाड़ी पर शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने सूखी घास और झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और तेज हवाओं व गर्मी के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय सरपंच रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सूखा और अत्यधिक गर्मी बनी हुई है। पहाड़ी पर बड़ी मात्रा में सूखी वनस्पति होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि ग्रामीणों का मानना है कि गर्मी और सूखे हालात इसकी प्रमुख वजह हो सकते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। संबंधित विभागों को सूचित किया गया और घीलोठ स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचाए गए। पहाड़ी क्षेत्र ऊंचाई पर होने के कारण फायरकर्मियों को आग तक पहुंचने और उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दुर्गम रास्तों और तेज हवाओं ने राहत कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना दिया।
इस बीच स्थानीय ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे रहे। कई ग्रामीण पानी के टैंकर और उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग को फैलने से रोकने का प्रयास करते नजर आए। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।