भीनमाल पंचायत समिति सभागार में ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए संशोधित आरक्षण लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के बाद पंचायत समिति क्षेत्र की कुल 37 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई। अनुसूचित जाति महिला वर्ग में भादरड़ा, नासोली और निम्बोडा को आरक्षित किया गया है। वहीं एससी ओपन श्रेणी में खेड़ा बोरटा, लेद रमेर और नवापुरा चौपावतान को रखा गया है।
अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में जेतु और सरियाणा तथा एसटी ओपन श्रेणी में अरणु, नया दांतिवास और मुन्थला काबा को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग में भागल भीम और भरूडी को ओबीसी ओपन तथा दासपा और लूणावास को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
पढे़ं: हिरासत में लिए गए गहलोत-डोटासरा समेत कांग्रेस नेता थाने में धरने पर बैठे; ‘वोट चोरी’ पर नारेबाजी
सामान्य वर्ग में भागल सेफ्टा, खेड़ा बोरटा, दांतीवास, धानसा, फागोतरा, खानपुर, मोदरान, नरता और राह को जनरल ओपन श्रेणी में रखा गया है। वहीं जेरण, जुँजानी, कावतरा, कोरा, कोटकास्ता, निम्बावास, पुनासा, रोपसी, सेरना और थोबाऊ में जनरल महिला श्रेणी निर्धारित की गई है।
क्रम संख्या 35 से 37 तक नोहरा, सरथला और वियो का गोलिया को ओबीसी ओपन श्रेणी में रखा गया है। संशोधित आरक्षण लॉटरी के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद की चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब आरक्षण के अनुसार संभावित दावेदारों की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।