{"_id":"67d2f49101881024c30c07f8","slug":"sloganeering-against-mps-and-mlas-on-holika-dahan-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-2724953-2025-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: होलिका दहन पर सांसद और विधायकों के खिलाफ नारेबाजी, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: होलिका दहन पर सांसद और विधायकों के खिलाफ नारेबाजी, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:08 PM IST
Link Copied
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में गुरुवार रात को शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एक अनूठा प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत होलिका दहन किया गया। लेकिन यह पारंपरिक त्योहार से अलग था। संघर्ष समिति ने होलिका दहन का उपयोग अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया। शाहपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर समिति पिछले 71 दिनों से लगातार आंदोलन कर रही है।
त्रिमूर्ति स्मारक स्थल पर हुए इस कार्यक्रम में शाहपुरा जिला बनने में हो रही देरी पर जनता का गुस्सा साफ नजर आया। मुख्यमंत्री, भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल, शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा के त्रिमुर्ति चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा और संयोजक रामप्रसाद जाट की अगुवाई में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना था। संघर्ष समिति के सदस्य अजय मेहता ने पूजा करके होलिका दहन किया। समिति के अनुसार, यह प्रतीकात्मक दहन उनके आंदोलन का एक हिस्सा है, जो तब तक जारी रहेगा जब तक शाहपुरा को जिला घोषित नहीं कर दिया जाता।
इस प्रदर्शन में संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर शाहपुरा को जिला बनाए जाने की मांग की। संयोजक रामप्रसाद जाट ने स्पष्ट किया कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा ने बताया कि शाहपुरा के कई समाजों और संगठनों से उन्हें समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन और मजबूत हो रहा है। गुरुवार को दिन में, शाहपुरा के वार्ड संख्या 16 के नागरिकों ने पूर्व पार्षद हाजी सद्दीक पठान और एडवोकेट अंकित शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें शाहपुरा को जल्द से जल्द जिला बनाने की मांग की गई।
फूलडोल महोत्सव में जागरुकता अभियान
संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट ने यह भी घोषणा की कि शुक्रवार 14 मार्च से शाहपुरा में शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय फूलडोल महोत्सव के दौरान समिति एक जागरूकता अभियान चलाएगी। इस महोत्सव के तहत समिति अब तक की गतिविधियों को चलचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करेगी, जिसमें शाहपुरा को जिला बनाए जाने के मापदंडों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, महोत्सव के दौरान हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की योजना भी बनाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।