फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bhilwara-bhajan-lal-sharma-road-show-bjp-rajasthan-local-body-election-september-11

राजस्थान: भीलवाड़ा में भजनलाल का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, 2 किमी रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

Sat, 05 Sep 2026 08:58 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 05 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

Rajasthan News: भीलवाड़ा में नगरीय निकाय चुनाव से चार दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। रोड शो में जिले की 10 नगर पालिकाओं के भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हुए।
 

विज्ञापन
bhilwara-bhajan-lal-sharma-road-show-bjp-rajasthan-local-body-election-september-11
भीलवाड़ा में सीएम भजनलाल का रोडशो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से महज चार दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा की सड़कों पर उतरकर भाजपा के पक्ष में चुनावी ताकत दिखाई। दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद विशेष रूप से तैयार किए गए प्रचार रथ पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत की।
विज्ञापन


रिमझिम बारिश में निकला कारवां
हल्की रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो शहर की सियासी फिजा चुनावी रंग में रंग गई। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर बारिश के बीच स्वागत के लिए पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे इस दौरान ‘जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘भजनलाल शर्मा जिंदाबाद’ के नारों से शहर गूंजता रहा।
विज्ञापन


दो किमी का रोड शो
मुख्यमंत्री का रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा रहा। इसकी शुरुआत सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सांगानेरी गेट, पुरानी धान मंडी, बड़ा मंदिर और फूल मंडी होते हुए महाराणा टॉकीज के बाहर पहुंचा, जहां रोड शो का समापन हुआ। ऐतिहासिक बड़ा मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीचारभुजानाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। पूरे रोड शो मार्ग पर भाजपा के झंडे, बैनर और होर्डिंग नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल मालाओं से सजा प्रचार रथ
मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए विशेष प्रचार रथ तैयार किया गया था। रथ को फूल मालाओं से सजाया गया। रथ के आगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की तस्वीर लगाई गई थी। इसी रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री ने शहर में रोड शो किया। मुख्यमंत्री के साथ रथ में लोकसभा सचेतक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी और पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी मौजूद रहे।

जिले की 10 नगर पालिका प्रत्याशी और कार्यकर्ता हुए शामिल
रोड शो में जिले की सभी 10 नगर पालिकाओं के भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हुए। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री के साथ कदमताल की। खुली कार में विधायक गोपाल खंडेलवाल, उदयलाल भड़ाना, जब्बर सिंह सांखला, डॉ. लालाराम बैरवा और गोपीचंद मीणा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम रहा।


11 सितंबर को होगा मतदान
नगरीय निकाय चुनाव के मतदान में अब महज चार दिन शेष हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का भीलवाड़ा दौरा और रोड शो भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दौर का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। खास बात यह रही कि बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने भाजपा के चुनावी उत्साह को प्रदर्शित किया। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री के इस रोड शो का असर 11 सितंबर को होने वाले मतदान में कितना दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed