{"_id":"6aba41134adc0bb97001ce46","slug":"bhilwara-congress-manoj-paliwal-charkha-protest-bhilwara-news-c-1-1-noi1345-4773927-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीलवाड़ा: चरखा लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे पीसीसी सदस्य पालीवाल, डोटासरा के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीलवाड़ा: चरखा लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे पीसीसी सदस्य पालीवाल, डोटासरा के इस्तीफे की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:25 PM IST
Link Copied
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं मिलने और महापौर-उपमहापौर चुनाव को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
चरखा लेकर सत्याग्रह, डोटासरा पर सवाल
पालीवाल ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह और चरखे को विरोध का माध्यम बनाया। वे चरखा लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और ‘रघुपति राघव राजा राम’ की धुन के बीच चरखा चलाते हुए विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे की मांग की।
17 प्रत्याशियों का सिंबल बना विवाद
यह विवाद 31 अगस्त को नगर निगम चुनाव के नामांकन के दौरान सामने आया था। 70 वार्डों में कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों के अधिकृत चुनाव चिह्न संबंधी दस्तावेज समय पर निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचे, जबकि 17 प्रत्याशियों से संबंधित अथॉरिटी लेटर निर्धारित समय तक नहीं पहुंच सके। इसके चलते इन प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार नहीं किए गए। इस मामले में पालीवाल पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर भी उठाए सवाल
पालीवाल ने आरोप लगाया कि 17 प्रत्याशियों को सिंबल नहीं मिलने के मामले में अब तक जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव में सिंबल वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रखने की मांग की। साथ ही उन्होंने ओम नरानीवाल और महेश सोनी को पंचायत चुनाव में समन्वयक की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल उठाए।
बोले- धमकियों से पीछे नहीं हटूंगा
पालीवाल ने दावा किया कि उन्हें पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से निष्कासन की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की आवाज उठाते रहेंगे। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाकर राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने मामला रखेंगे।
मांग नहीं मानी तो भूख हड़ताल
पालीवाल ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अगला कदम भूख हड़ताल होगा। इसके बाद वे दिल्ली कूच कर राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा 17 प्रत्याशियों के सिंबल मामले में जिम्मेदारी तय करना और पंचायत चुनाव में ऐसी स्थिति दोबारा न बनने देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।