{"_id":"69609a4b764602f5910240cf","slug":"bansur-accident-school-bus-and-pickup-truck-collide-driver-injured-but-children-safe-alwar-news-c-1-1-noi1472-3822551-2026-01-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बानसूर में स्कूल बस-पिकअप की भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर घायल, बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बानसूर में स्कूल बस-पिकअप की भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर घायल, बच्चे सुरक्षित
राजस्थान के बानसूर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। क्षेत्र के गुता शाहपुर मार्ग पर स्थित ईशरा का बास गांव के पास बच्चों से भरी एक स्कूल बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सुबह 9 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गुता गांव के पास स्थित गौशाला के समीप हुआ। निजी स्कूल की बस अपने निर्धारित मार्ग से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक केबिन में ही फंस गया।
ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसे चालक महेंद्र सैनी को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बानसूर से 3-4 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं, जिससे एक बारगी इलाके में हड़कंप मच गया कि कहीं बच्चों को तो चोट नहीं आई।
चालक कोटपुतली रेफर, बच्चे सुरक्षित
घायल चालक महेंद्र सैनी को तुरंत बानसूर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए कोटपुतली रेफर कर दिया गया। वहीं, स्कूल बस में सवार बच्चों को खरोंच तक नहीं आई, जिससे अभिभावकों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भिजवाया गया।
पुलिस जांच और ग्रामीणों की मांग
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।