{"_id":"67d6b6093ff5e9dda7038c40","slug":"baba-balak-nath-came-to-alwar-and-held-a-public-hearing-alwar-news-c-1-1-noi1339-2730037-2025-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: विधायक महंत योगी बालक नाथ ने सुनी जनता की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: विधायक महंत योगी बालक नाथ ने सुनी जनता की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
तिजारा विधायक और पूर्व अलवर सांसद महंत योगी बालक नाथ रविवार अलवर में हंसन खा मेवात नगर में अपने निवास पर पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा निश्चित रूप से जब भी वह अलवर आते हैं तो यहां के लोगों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन की समस्याओं को सुनना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि वे सन्यासी भी हैं और राजनेता भी।
राजस्थान में क्राइम बढ़ रहा है, चोरी, लूटपाट डकैती के मामले अक्सर सामने आते हैं... इस सवाल पर विधायक ने कहा कि जब से भजनलाल की सरकार आई है, तब से क्राइम में कम बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस के राज में जिस तरह क्राइम हुआ करता था, उसमें काफी कमी आई है। क्राइम कम हो रहा है। बहरोड के मांडन में एक महाराज को 10 लाख रु की फिरौती मांगने की धमकी के मामले में विधायक का कहना था कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को पकड़ना चाहिए। इस दौरान बाबा बालक नाथ ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।