Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Prominent figures attend the final prayer service for Divit Aulakh, who passed away at the age of 18
{"_id":"6aec7f3320828e18750b2e91","slug":"video-prominent-figures-attend-the-final-prayer-service-for-divit-aulakh-who-passed-away-at-the-age-of-18-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवित औलख की अंतिम अरदास में उमड़ीं हस्तियां, 18 साल की उम्र में हुआ था निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवित औलख की अंतिम अरदास में उमड़ीं हस्तियां, 18 साल की उम्र में हुआ था निधन
स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक एवं म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दिनेश औलख के छोटे बेटे दिवित औलख की अंतिम अरदास एवं भोग समागम का आयोजन गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को जालंधर के बाथ कैसल में किया गया। महज 18 वर्ष की उम्र में सड़क हादसे में दिवित के असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
इस भावुक मौके पर दिवित को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के मेयर विनीत धीर, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पंजाबी अभिनेता एवं कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी, मनकीरत औलख, अमरिंदर गिल, ईडी के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह, माही शर्मा, तानिया, बीएन शर्मा, हार्वी संघा, पुखराज भल्ला, रोशन प्रिंस, गायक गुरलेज अख्तर, सहित कई राजनीतिक, सामाजिक और मनोरंजन जगत की हस्तियां पहुंचीं। सभी ने दिवंगत दिवित को याद करते हुए परिवार के साथ दुख साझा किया और उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। दिवित के निधन की जानकारी स्पीड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भावुक पोस्ट के माध्यम से साझा की थी। कंपनी ने अपने परिवार के एक बेहद प्रिय सदस्य को खोने पर गहरा दुख व्यक्त किया था। इस खबर के सामने आने के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं।
1 नवंबर को सड़क हादसे में हुआ था निधन
दिवित औलख का जन्म 18 मार्च 2008 को हुआ था। 1 नवंबर 2026 को सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिवित अपने माता-पिता दिनेश औलख और बबीता औलख के बेहद लाडले थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की ओर से आयोजित अंतिम अरदास एवं भोग समागम दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत दिवित को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।