{"_id":"6ab63073e06744512c002564","slug":"video-jalandhar-police-arrest-two-accused-for-firing-in-the-air-case-registered-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस ने हवाई फायरिंग के दो आरोपी पकड़े, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस ने हवाई फायरिंग के दो आरोपी पकड़े, केस दर्ज
सोशल मीडिया पर हथियारों से फायरिंग करते दो युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी-2 जालंधर माधवी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो में दो युवक असले के साथ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। यह मामला बीते दिन थाना डिवीजन नंबर-5 के संज्ञान में आया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 में बनती धाराओं के तहत केस दर्ज किया और वीडियो में फायरिंग करते दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दोनों हथियार लाइसेंसी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने या उनका गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मनमोहन सिंह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।