फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   young man attacked in Jalandhar

जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला: लात-घूंसों और किरपाण से किया वार, बीच में आया कुत्ता; युवक गंभीर घायल

Fri, 25 Sep 2026 01:55 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 25 Sep 2026 01:55 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में कई युवक एक युवक को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक हमलावर किरपाण लेकर पहुंचा और हमला करने लगा। तभी कुत्ता उस पर झपट पड़ा।

विज्ञापन
young man attacked in Jalandhar
हमलावर पर झपट्टा मारता कुत्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के गढ़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में एक युवक पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर लात-घूंसों और किरपाण से हमला कर दिया। गली में घेरकर युवक की पिटाई की जा रही थी, तभी पास मौजूद एक कुत्ता हमलावरों पर झपट पड़ा। कुत्ते के बीच में आने से हमलावर पीछे हटे और युवक बच गया। हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज में कई युवक एक युवक को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक हमलावर किरपाण लेकर पहुंचा और हमला करने लगा। तभी एक कुत्ता लगातार उस पर भौंकने लगा। इससे वह युवक पीछे हट गया। हालांकि हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एडीसीपी सिटी-2 माध्वी शर्मा के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 108 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।  पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा सामने आया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed