{"_id":"6ac209ce67b4ee3ec30692e5","slug":"video-celebrations-at-hockey-star-manpreets-home-in-jalandhar-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हॉकी स्टार मनप्रीत के घर जश्न, गोल्ड जीतते ही बंटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में हॉकी स्टार मनप्रीत के घर जश्न, गोल्ड जीतते ही बंटी मिठाई
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने के बाद जालंधर में हॉकी खिलाड़ी एवं पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है। टीम इंडिया की जीत के साथ ही परिवार ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स का खिताब बरकरार रखा। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से मात दी थी।
इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया।
जीत के बाद मनप्रीत ने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान जब उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी से पूछा कि कैसी हो, तो बेटी ने मासूमियत से कहा- “पापा, जापान से आते हुए मेरे लिए खिलौने लेकर आना। मैं आपको एयरपोर्ट पर रिसीव करने आऊंगी। बेटी की यह बात सुनकर परिवार में खुशी और भी बढ़ गई।
मनप्रीत के पिता, मां और पत्नी ने उन्हें और पूरी भारतीय टीम को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। मनप्रीत भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और फिलहाल टीम में मिडफील्डर की भूमिका निभा रहे हैं।
मां मनजीत कौर बोलीं- पूरे देश को अपने जांबाज बेटों पर गर्व
मनप्रीत की मां मनजीत कौर ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश को अपने इन जांबाज खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।